झांसी: कोतवाली और नवाबाद थाना पुलिस ने कुरेशनगर सहित 12 धार्मिक स्थलों से तेज ध्वनि वाले साउंड स्पीकर उतरवाए
Jhansi, Jhansi | Apr 8, 2025 न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कोतवाली और नवाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मंगलवार दुपहर 1 बजे कुरेश नगर स्थित मदीना मस्जिद के अलावा 12 धर्म स्थलों पर मानक के विपरीत लगे लाउडस्पीकरों को हटवाया। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई। कार्रवाई करने से पहले पुलिस की टीम ने शहर क्षेत्र के धर्म स्थलों का निरीक्षण किया था।