इकौना: कैलाशपुर मोड़ के पास ई रिक्शा व बाइक में हुई टक्कर, एक व्यक्ति हुआ घायल
इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर मोड़ के पास रविवार को लगभग शाम 4:00बजे इकौना थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी विजय व चुनहवा निवासी चेतराम ई रिक्शा से गिलौला थाना क्षेत्र के हनामर रिश्तेदारी में गए हुए थे। वापस लौटते समय कैलाशपुर मोड़ के पास बाइक से टक्कर हो गई। जिससे ई रिक्शा पलट गया वही विजय कुमार घायल हो गए।