बुदनी: भेरूंदा पुलिस ने महिला को ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
Budni, Sehore | Aug 13, 2025 ऑपरेशन मुस्कान के तहत,भेरूंदा पुलिस ने थाना क्षेत्र में रहने बाली एक महिला को खोजकर सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया है।ज्ञात हो कि पूर्व में महिला के परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन दिया था जिसमें अपनी बेटी के घर से बिना बताए कही लापता होने की बात कही थी जिस पर भेरूंदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को खोजा और परिजनों को सौंप दिया है।