मथुरा: होली पर केमिकल वाले रंगों से बचकर रहें- महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुकुंद बंसल ने बताया कि होली पर प्रयोग किए जाने वाले ज्यादातर कलर त्वचा के लिए काफी हानिकारक होते हैं।ऐसे में यदि हर्बल कलरों का प्रयोग किया जाए तो त्वचा संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।