बलौदा बाजार की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सम्मान सुविधा प्रणाली ऐप के विरोध में बड़ा फैसला लिया है संघ ने ऐप की विसंगतियों का हवाला देते हुए 20 जनवरी 2026 से सामूहिक बहिष्कार की घोषणा की है। इसके साथ ही विभाग द्वारा दी जा रही निम्न गुणवत्ता की साड़ियों पर भी सवाल उठाए गए हैं और इनके स्थान पर शासकीय लोगो युक्त ब्लेजर देने की मांग की गई है