रतलाम नगर: अमृत सागर तालाब के पास गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने से आक्रोश, बाजना बस स्टैंड पर हिन्दू संगठनों का चक्काजाम
रतलाम अमृत सागर तालाब के निकट गाय के बछडे का कटा सिर मिलने से इलाके मेें तनाव व्याप्त हो गया है। बछडे का कटा सिर मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैली और देखते ही देखते बडी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गए। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हिन्दूवादी संगठनों ने बाजना बस स्टैण्ड चौराहे पर चक्काजाम कर दिया है।