अनूपगढ़ में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। अज्ञात चोर के द्वारा बैंक रोड पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। रविवार रात 10:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर बैंक रोड पर स्थित एक भवन के बाहर नाली के ऊपर रखी लोहे की भारी जाली को चुराकर मौके से फरार हो गया। चोरी का यह पूरा मामला पास में ही लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया। इस चोरी की सूचना थाने में दी गई।