दरअसल अभी तक तो सरकार अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलती थी। लेकिन शाहजहांपुर में नगर निगम ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर ही बुलडोजर चला दिया। यहां नगर निगम के बाहर शाहजहांपुर के अमर शहीद अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा लगी थी। देर रात बुलडोजर से मूर्तियों को खंडित कर दिया गया।