हैदरगढ़: सोइना मजरे रोहना निवासी व्यक्ति ने बहन को प्रताड़ित करने के आरोप में जीजा और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया
सुबेहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। सोइना मजरे रोहना मीरपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण ने मंगलवार करीब 3 बजे जानकारी देते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बहन का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व मोहम्मदपुर निवासी युवक के साथ हुआ।