बलरामपुर: सावन माह के तीसरे सोमवार को झारखंडी मंदिर पर सुबह से लगी श्रद्धालुओं की भीड़
सावन माह के तीसरे सोमवार को मुख्यालय स्थित झारखंडी मंदिर पर प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर पर नगर व ग्रामीण छेत्र सहित गैर जनपद से भी लोग पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि यहां जो भी मांगो वह मनोकामना आवश्यक पूर्ण होती है इसलिए यहां विशेष भीड़ रहती है।