कटिहार: सदर अस्पताल में एंबुलेंस कर्मियों को दिए कंबल पर संघ के जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी, जैकेट व जूता देने की मांग
बुधवार कि शाम 4 बजे 102 एंबुलेंस चालक संघ के जिलाध्यक्ष अमर सिंह ने एजेंसी की ओर से दिए गए कंबल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जिले में भीषण ठंड है और इस ठंड में एजेंसी की ओर से चालक और ईएमटी कर्मियों को कंबल दिया गया है। कंबल काफी पतली है। जिसे हम चादर कह सकते है। इस कंबल से ठंड नहीं कट सकती है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा एजेंसी कुछ नहीं देती।