कटिहार: महंत नगर में किराना दुकान में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद, पुलिस चोर की तलाश में
बुधवार की दोपहर 2:30 बजे महंत नगर स्थित सोनम किराना स्टोर के गल्ले एक युवक ने पैसों की चोरी कर ली। घटना के समय दुकानदार की पत्नी मौजूद थी। घटना के बारे में पीड़ित दुकानदार कुमार आलोक ने बताया कि दोपहर को वह अपनी पत्नी को दुकान में बैठकर जरूरी काम से बाजार गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक के उनके दुकान पर पहुंचा और उनकी पत्नी से सामान मंगा।