खगड़िया: इचरूआ में मारपीट की घटना में युवक घायल
जिले के अलौली थाना क्षेत्र के इचरूआ में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में गुरुवार की शाम के छह बजे हुए मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान ऋषि सिंह के रूप में की गईहै।आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।