खगड़िया: सोनमनखी गांव में पेड़ से गिरकर अधेड़ घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनखी गांव में गुरुवार चार बजे पेड़ के टहनी काटने के दौरान पेड़ से गिर गए जिससे अधेड़ घायल हो गये। घायल की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनखी गांव निवासी चलित्तर सदा के रुप में किया गया। घायल के परिजन ने बताया कि चलित्तर सदा अपने घर के आगे पेड़ पर चढ़ कर पेड़ की टहनी काट रहे थे। कि इसी दौरान पाव फिसलने से वह नीचे गिर गया।