मुंगेर: मिर्जापुर मतदान केंद्र पर मतदान का जायजा लेने पहुंचे मुंगेर के डीएम और एसपी।कहा शांतिपूर्ण हो रहा है मतदान ।
Munger, Munger | May 13, 2024 सोमवार को मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 138 एवं 139 पर मतदान का जायजा लेने मुंगेर के डीएम अवनीश कुमार सिंह एवं एसपी सैयद इमरान मसूद पहुंचे। मौके पर उन्होंने कहा कि मुंगेर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है ।साथ ही उन्होंने लोकसभा क्षेत्र वासियों से वोट करने की अपील किया।