उज्जैन शहर: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा निगमकर्मी निगम गेट पर बेहोश होकर गिरा, महापौर ने अस्पताल पहुंचाया, इलाज जारी
नगर निगम कार्यालय में पदस्थ निगम कर्मी ड्यूटी खत्म घर लौटने के दौरान अचानक निगम मुख्यालय के गेट पर गश खाकर गिर पड़ा,महापौर मुकेश टटवाल ने देखा तो तत्काल निगमकर्मी को उठाया और अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सामने आया कि दिल का दौरा पड़ा है।बता दे की हामूखेडी में रहने वाले गंगाराम नगर निगम जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में पदस्थ है। शाम 6 बजे निगम का