गोंडा: कस्बा बग्गीरोड में टेड़िया निवासी बुजुर्ग के साथ तीन लोगों ने की मारपीट रिपोर्ट दर्ज
Gonda, Gonda | Feb 12, 2024 कस्बा बग्गीरोड में बुजुर्ग के साथ तीन लोगों ने की मारपीट की है जिस पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज किया है। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टेड़िया गांव के रहने वाले बुजुर्ग सोनबरसा पोखरा मंदिर पर रहकर साफ सफाई पुजारी और यहां के सेवादार काम करते हैं ।वह बताते हैं कि बग्गीरोड में सामान लाने गए थे ।इस दौरान तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट की जिससे चोटें आई हैं।