मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई, पति, ससुर और देवर पुलिस की गिरफ्त में
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति, ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि दहेज में चार लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रौनी तिगैला के पास से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।