बलरामपुर: भगवतीगंज में सदर विधायक पलटू राम ने जनसंपर्क कर चलाया ऑनलाइन सदस्यता अभियान
सदर विधायक पलटू राम ने भगवतीगंज बाजार में उतरौला मोड, स्टेशन चौराहा आदि स्थानों पर दुकानों पर व घर-घर जनसंपर्क कर ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया। सदर विधायक ने लोगों को भाजपा के नीतियों कार्यों एवं सिद्धांतों को बताते हुए ऑनलाइन सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उनके साथ अविनाश शुक्ला महेश मिश्रा बाबू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।