हाथरस: गांव वीर सहाय में छत से गिरकर बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वीर सहाय में छत से गिरकर मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा गुरुवार रात को गंभीर हालत में बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।