रविवार सुबह 11:30 लोनी में एक श्वान की मौत होने पर शव यात्रा निकाली क्षेत्र के हेमंत पाटिल और महेंद्र महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष महाजन ने 10 साल से एक कुत्ता पाल कर रखा था। जिसको गांव के सभी लोग प्रेम करते थे। जैसे ही उसकी अचानक मौत की सूचना लगी तो गांव में चूल्हे नहीं जले और किसी ने भोजन भी नहीं बनाया। विधि विधान से शव यात्रा निकली।