गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पहुंचे बीजेपी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, किया अपने पूर्वजों का पिंडदान
बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सोमवार की सुबह 11 बजे गया पहुंचे हैं। फल्गु नदी, विष्णुपद वेदी और अक्षयवट वेदी, इन तीनों प्रमुख वेदियों पर अपने पितरों का पिंडदान किया।विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी और पुरोहित मणिलाल बारीक ने बताया कि रविशंकर प्रसाद के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी आए हैं।