बांदा: शहर के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने उत्साह के साथ मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस
Banda, Banda | Dec 28, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर अवस्थी धर्मशाला में स्थित जिला व शहर कांग्रेस कार्यालय के इंदिरा गांधी सभागार में कांग्रेसियों नें उत्साह के साथ कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया है। वहीं कांग्रेसजनों नें आजादी के महानायकों के चित्रों माल्यार्पण कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।