सागर नगर: सागर में 1 घंटे में 1 इंच बारिश, सड़कें बनीं तालाब, लोगों के घरों में घुसा पानी, तस्वीरें देखें
जिले में बारिश का दौर जारी है वहीं रविवार रात गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। करीब 8:00 बजे बारिश शुरू हुई और 1 घंटे में 1 इंच पानी गिरा जो इस सीजन की 1 घंटे में सबसे तेज बारिश रही। कटरा बाजार में दुकानों में पानी घुस गया। कटरा पुलिस चौकी के पास की सड़क, होटल वंदना के सामने की सड़क, दीनदयाल चौराहा की सड़क, संगीत महाविद्यालय के सामने वाली सड़के तालाब बन गई।