नानपारा: कलवारी के पास जेसीबी से टकराकर बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर
बाबागंज सीमावर्ती थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार शाम करीब 7:30 बजे कलवारी गांव स्थित आचार्य रमेश चंद्र इंटर कॉलेज के पास यह घटना हुई। बनकुरी गांव निवासी गफ्फार पुत्र लाला नानपारा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क पर गलत दिशा में खड़ी एक जेसीबी से टकरा गई। जिला अस्पताल रेफर किया गया