बिलग्राम: सांडी क्षेत्र में बिलग्राम रोड पर एक ढाबे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Bilgram, Hardoi | Jan 22, 2026 सांडी थाना क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर बुधवार रात लगभग 10:30 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।यहाँ एक ढाबे के पास तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसके बाद कार में अचानक आग लग गई। टक्कर के बाद कार से आग की तेज लपटें उठने लगीं। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।