गोड्डा: गोड्डा की जनता: नगर का विकास और अच्छी सोच वाले बनें नगर परिषद अध्यक्ष
Godda, Godda | Feb 14, 2026 गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव के लिए 8 वर्ष के बाद मतदान होना है। सभी प्रत्याशी जनता के बीच जनसंपर्क कर रहे है। शनिवार दोपहर गोड्डा की जनता ने भी खुलकर बात रखते हुए कहा कि जो विकास की बात अच्छी सोच के साथ करेगा उसे जनता अपना जनप्रतिनिधि चुनेगी। सड़क, बिजली, पार्किंग और यातायात की सुविधा पर विशेष फोकस होना चाहिए।