गोड्डा: दिग्घी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Feb 14, 2026 बीती शाम महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी थी। मृतक का नाम मनोरंजन कुमार(41) जो भागलपुर जिला के घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गाँव का रहने वाला था। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया जहाँ शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया।