पाटी: सीएचसी पाटी की छत से गिरा बालक, गंभीर घायल, अस्पताल से इंदौर रेफर, बादाम तोड़ने चढ़ा था
Pati, Barwani | Nov 16, 2025 पाटी नगर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) की छत से एक पांच साल का बच्चा गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने से उसे तुरंत बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के दौरान उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रैफर कर दिया है। घटना रविवार सुबह 9 बजे की है।