आरा: करनौल गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीपअनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत
Arrah, Bhojpur | Jul 22, 2024 भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी कृष्णा पंडित का 19 वर्षीय पुत्र रामजी कुमार है