कटिहार: विजय बाबू पोखर के पास विजय स्पोर्टिंग क्लब द्वारा सम्मान समारोह आयोजित, भाजपा नेताओं को किया सम्मानित
शुक्रवार की शाम 7:30 बजे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में ज्वाइन हुए सभी कार्यकर्ता व नेताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े पदाधिकारी, नेता, विधान पार्षद सहित कई लोग शामिल हुए। समान समारोह के दौरान भाजपा कि सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को अंग वस्त्र एवं बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया।