मऊरानीपुर: मैगांव में किसान की जमीन पर सोलर प्लांट कंपनी ने किया कब्जा,किसान ने उपजिलाधिकारी टहरौली से की शिकायत
तहसील क्षेत्र के मैगांव में सोलर प्लांट की कंपनी ने जबरन बिना जानकारी दिए किसान की जमीन पर तार फेंसिंग लगा कर कब्जा कर लिया | किसान ने उपजिलाधिकारी टहरौली अबुल कलाम से शिकायत कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है | उपजिलाधिकारी टहरौली ने सम्बन्धित विभाग के कर्मचारियों एवं लेखपाल को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु किया निर्देशित