झालरापाटन: झालावाड़ में महावीर जयंती पर शोभायात्रा, जैन समाज ने निकाली आकर्षक झांकियां और भगवान का रथ
झालावाड़ में जैन समाज ने महावीर जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर सोमवार सुबह 10:00 बजे एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा दोकड़े के बालाजी के पीछे स्थित जैन मंदिर से बैंड-बाजों के साथ प्रारंभ हुई। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें दादाबाड़ी, बड़े बाजार, एसबीआई बैंक, मंगलपुर और घंटाघर शामिल थे।