बिलारा के खेतों में एक अजगर निकल आया। जैसे ही ग्रामीणों की नजर अजगर पर पड़ी तो उनमें हड़कम्प मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई जिनके द्वारा कड़ी मसक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर अपने साथ ले जाया गया है। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।