अनूपपुर: सकरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका, रविवार दोपहर 2 बजे भी मरीज बेहाल, इलाज नहीं मिला, कौन है जिम्मेदार?
जिले के सकरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का आलम सामने आया है। रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका मिला, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा,स्थानीय लोगों का आरोप है कि केंद्र में आए दिन ताला लटका रहता है, जिससे ग्रामीणों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।