थावे: हत्या के प्रयास मामले में थावे पुलिस ने पूर्व मुखिया शंभू पासवान को लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थावे थाना क्षेत्र के एकडेरवा पंचायत के पूर्व मुखिया शंभू पासवान को थावे पुलिस ने हत्या का प्रयास के मामले में रविवार की देर रात लाइसेंसी रिवाल्वर व छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनपर थावे थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार पूर्व मुखिया को न्यायालय में सोमवार को प्रस्तुत कर दिया गया।