बाबई: ग्राम जावली में आपसी विवाद को लेकर शख्स ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला किया दर्ज
सोमवार को 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी कमलेश पिता द्वारका ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी बिसन ने ग्राम जावली में फरियादी के घर के सामने फरियादी से गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।