सुपौल: राघोपुर थाना के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, दो युवक घायल, एक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Supaul, Supaul | Apr 5, 2025 सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर थाना के समीप दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई है। यह घटना शनिवार की देर शाम 7:00 बजे की बताई जा रही है। आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसमें एक युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया है।