महाराजगंज: कलेक्ट्रेट परिसर में चिटफंड पीड़ितों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र भुगतान की उठाई मांग
चिटफंड कंपनियों में ठगी के शिकार जमाकर्ताओं ने बुधवार दोपहर 1बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम-2019 के तहत लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि अधिनियम की धारा 7 और 8 के अनुसार कुर्क संपत्तियों से निवेशकों को धनराशि लौटाई जानी चाहिए, लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ है।