मैनपाट: मैनपाट के जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप लिया, बड़ी संख्या में साल वृक्ष और छोटे पौधे जलकर हो रहे खाक
मैनपाट के जंगलों में लगी आग ने आज विकराल रूप ले लिया है, और बड़ी संख्या में साल वृक्ष के साथ छोटे पौधे आग से झुलस रहे हैं। मैनपाट के चोरकीपानी इलाके में बीती रात से लगी आग धीरे-धीरे फैलती जा रही है और मैनपाट के सुरम्य वादियों में आग और धुआं फैल रहा है। बताया जाता है कि स्थानीय निवासियों द्वारा महुआ बीनने के लिए महुआ पेड़ों से नीचे पत्तों मे आग लगाई गई थी।