करोल बाग इलाके में एक मकान का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया. इस मकान के मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. 8 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए 5 फायर टेंडर मौके पर मौजूद है. फायर टीमें मौके पर मलबा हटाकर लोगों को बचाने के काम में जुटी हुई है.