खेरागढ़: जगनेर में ऐतिहासिक ग्वाल बाबा मेले को लेकर ग्वाल बाबा मेला समिति ने की बैठक, नई कार्यकारणी का हुआ गठन
Kheragarh, Agra | Aug 17, 2025 जगनेर में ऐतिहासिक ग्वाल बाबा मेले को लेकर ग्वाल बाबा मेला समिति ने रविवार 12 बजे बैठक कर नई कार्यकारणी गठित की। जिसमें प्रबंधक रामकुमार मुखिया,महेंद्र उपाध्याय अध्यक्ष,योगेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वही मेले में सुरक्षा व्यवस्था,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ,सफाई आदि के ऊपर विचार विमर्श किया है। इस मौके पर चंदशेखर शर्मा सरपंच,हरिओम मंत्री आदि रहे।