विष्णुगढ़ प्रखंड की गाल्होबार पंचायत में रविवार को कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए राहत की खबर आई। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार यहाँ दो अलग-अलग वितरण कार्यक्रमों के जरिए पंचायत के विभिन्न वार्डों और टोलों में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। मुखिया मंजू देवी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कंबल वितरित किया।