पथरिया: विश्व पर्यावरण दिवस पर किशनगंज सेक्टर में "बावड़ी उत्सव" का भव्य आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से किशनगंज सेक्टर में विकास स्तरीय "बावड़ी उत्सव" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया, जिसमें लगभग 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी में विशेष पूजन-अर्चन कर जल गंगा संवर्धन अभियान को समर्पित किया गया।