माडा: परिजनों से नाराज होकर घर से निकली नाबालिग को माडा पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किया बरामद
घरवालों की डांट से खफा होकर बीते दिन घर से निकली भाऊखाड निवासी एक किशोरी को अंततः माड़ा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के बिहारपुर से दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार नाबालिका के परिजनों ने माड़ा थाने में सूचना दर्ज कराई थी की उसकी पुत्री को धनहरा निवासी अली खान ने बहला फुसला कर अगवा कर लिया है पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बिहारपुर से दस्तयब किया।