सांचोर: आजादी के अमृत महोत्सव पर सांचौर में पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, सड़क सुरक्षा का भी दिया संदेश
Sanchore, Jalor | Aug 12, 2025 आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में पुलिस विभाग की ओर से देशभक्ति और जनजागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला।सांचौर शहर में तिरंगा रैली का शुभारंभ पुलिस थाना परिसर से शाम करीब 5 बजे हुआ। एएसपी आवड़ दान रतनू और थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।