रामपुर: धोबीघाट के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने ईरिक्शा से टकराया, बाइक पर बैठी बहन समेत दो गंभीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Oct 30, 2024 धोबी घाट के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ई रिक्शा से टकराकर घायल हो गया हैं। साथ ही बाइक के पीछे बैठी उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना बुधवार सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।