महसी: किसानगंज मार्ग से आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने के मामले में हरदी थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने बताया कि पांचू पुत्र सोहन निवासी औराही को उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव ने मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बीते चार माह से फरार चल रहा था।