बुंडू: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने की बैठक
Bundu, Ranchi | Feb 8, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन कार्यों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची व सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।