कैमोर (कटनी)। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद कैमोर नगर में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। युवाओं ने सड़कों पर उतरकर आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। नवीन बस स्टैंड में नगर परिषद द्वारा लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर फाइनल मैच का लाइव प्रसारण किया गया, जहां बड़ी संख्या